अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर पहली बार खुद सूर्य भगवान ने किया राम लला का तिलक, मंदिर में दिखा भव्य और दिव्य नजारा

दोआबा न्यूज़लाईन (देश/धर्म)

आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार राम भक्तों में अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामलला का दिव्य सूर्याभिषेक हुआ। इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है। स्वयं सूर्या भगवान ने रामलला का सूर्याभिषेक किया। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए थे। भक्त रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि दिव्य-भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है, जिसमें प्रभु श्री राम के सूर्य तिलक का अलौकिक अवसर भी आया है। दुनियाभर के राम भक्तों से मेरा आग्रह है कि वे इस अद्भुत क्षण का साक्षी जरूर बनें।

आस्था और विज्ञान के संगम से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। इस दौरान रामलला का ललाट सूर्य की किरणों से जगमग हो उठा। 500 साल के इतिहास में पहली बार श्रीराम का सूर्याभिषेक हुआ है। अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिमा को दिव्य आभूषणों से सजाया गया। इस दौरान रामलला के विशेष परिधान भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Related posts

घर में सुख-शांति बनाए रखने और नकरात्मकता दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 सरल वास्तु Tips

PM मोदी ने छठ पूजा के संध्या अर्घ्य अनुष्ठान पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर पोस्ट किया संदेश

Daily Horoscope: मेष से मीन राशियों का आज कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए पढ़ें राशिफल