महाशिवरात्रि के मौके पर CM मान की पत्नी ने खन्ना में 553 वर्ष पुराने शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

पंजाब की सुख-समृद्धि के लिए भोलेनाथ से की प्रार्थना

दोआबा न्यूज़लाईन

खन्ना: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने खन्ना के पायल में स्थित 553 वर्ष पुराने शिव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने शाम 4 बजे शिव मंदिर में पहुंच कर जलाभिषेक किया और पंजाब की सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

कहा जा रहा है कि काफी समय पहले उन्होंने इस मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने इस बारे में आम आदमी पार्टी के पायल विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से कई बार चर्चा की थी। मंदिर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में पहुंचकर उन्हें आत्मिक शांति मिली।

इस दौरान उनके साथ खन्ना की एसएसपी और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी डॉ. ज्योति यादव थीं। उन्होंने बताया कि जिला खन्ना के 88 मंदिरों में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जबकि समराला में चहलां और पायल के दो प्राचीन मंदिरों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। हालांकि सभी मंदिरों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार

गुजरात में पटाका फैक्टरी में हुआ Blast, 18 लोगों की मौत, बॉयलर फटना बताई जा रही वजह

Daily Horoscope : आज के दिन इन राशियों के भाग्य का सूरज होगा उदय