दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आज यानि मंगलवार को नितिन नबीन को भाजपा के 12वें राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां पीएम ने नितिन नबीन का स्वागत किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी के निर्वाचन पत्र सौंपे जाने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी।
वहीं इसके बाद पीएम मोदी नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष के ऑफिस में लेकर गए और पदभार ग्रहण करवाया। यहां इस खुशी के मौके पर पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान पीएम नितिन नबीन के परिवार से भी मिले। नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।
इस दौरान खुद पीएम मोदी नितिन को भाजपा अध्यक्ष के ऑफिस में लेकर पहुंचे और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय नबीन सबसे कम उम्र के भाजपा अध्यक्ष बने हैं। यह चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हुई थी। आज भाजपा कार्यालय में इसका आधिकारिक तोर पर एलान किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा-NDA राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।