नितिन गर्ग ने फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के तौर पर संभाला कार्यभार

दोआबा न्यूजलाइन

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर नितिन गर्ग ने आज 27 अगस्त को कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल अभियंता/ समन्वय के पद पर नियुक्त थे। नितिन गर्ग, यूपीएससी द्वारा संचालित इंडियन इंजीनियरिंग सेवा (IES) के भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (IRSE) के 2006 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

बता दें कि कार्यभार संभालने के पश्चात् नितिन गर्ग ने सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने फिरोजपुर मंडल के यात्री सेवाओं, सुविधाओं, गाड़ियों के समय पालन आदि के बारे में विशेष रूप से चर्चा की।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट