जालंधर की महिला नीना तांगड़ी कनाडा में बनी मंत्री, ओंटारियो में यह अहम पद संभाला

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर के बिलगा की महिला नीना तांगड़ी कनाडा के ओंटारियो में मंत्री बनी है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों नीना को ओंटारियो में लघु व्यवसाय की एसोसिएट मंत्री बनाया गया है। जिस बात से नीना के परिवार के साथ बिलगा में भी खुशी की लहर है। स्माल बिजनेस व रेड टेप रिडक्शन का एसोसिएट मिनिस्टर बनाने की जानकारी शनिवार को नीना ने अपनी खुशी जाहिर कर खुद ट्वीट कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार नीना तांगड़ी मूल रूप से अमृतसर की रहने हैं और उनकी शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी के साथ हुई थी। उनकी शादी इंग्लैंड में हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया। उनके मंत्री बनने का पता चलते ही गांव में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि तांगड़ी परिवार ने इलाके में कई समाज सेवा के कार्य किए हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी 2 एकड़ जमीन दान देकर डीएवी स्कूल खुलवाया था। जिसकी लोकल कमेटी के चेयरमैन भी मंत्री बनी नीना तांगड़ी के पति हैं।

Related posts

जालंधर पुलिस ने 32 हॉटस्पॉट पर चलाया तलाशी अभियान, NDPS के कुल 11 मामले दर्ज

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर से काबू किया 1 तस्कर, 200 ग्राम हेरोइन और 1 मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर रेस लगाते युवकों की बाइक आपस में टकराई, 4 नीग्रो सहित 6 घायल