जालंधर सेंट्रल MLA अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में आई नई अपडेट, जानने के लिए पढ़ें खबर…

MLA की आवाज के नमूने और ATP की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा की आवाज के नमूने और ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मामलों के लिए अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 8 जुलाई की तारीख दी है।

वहीं बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा और राज कुमार मदान की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कल यानि 5 जुलाई को होगी। वहीं इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार हुए नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 4 जुलाई को होगी और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार नगर निगम की इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

Related posts

जालंधर ने नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में जीता प्रथम पुरस्कार: DC

जालंधर : ये क्या? दुकान पर रेड करने गए GST विभाग के अधिकारी को बनाया बंधक, हुआ भारी हंगामा

लोहियां पुलिस ने अभियान “युद्ध नशे विरुद्ध” दौरान काबू किया 1 नशा तस्कर, 28 नशीली गोलियां और 75 नशीले कैप्सूल बरामद