नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, टीम मोदी तैयार, इलेक्शन में हारे मंत्री बाहर

दोआबा न्यूज़लाईन (नई दिल्ली/राजनीति)

नई दिल्ली : एनडीए की जीत के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। इसी के साथ टीम मोदी तैयार है। बड़ी बात ये है कि चुनाव हारे 17 मंत्रियों में से 16 को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। सिर्फ एल मुरुगन मंत्री बनाए गए हैं। नीलगिरि से चुनाव हारे मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। पिछली बार हाईप्रोफाइल मंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, मीनाक्षी लेखी, आरके सिंह, संजीव बालियान, निशिथ प्रमाणिक, अश्विनी चौबे अब नजर नहीं आएंगे।

NDA सरकार में PM मोदी के अलावा 71 मंत्री हैं। इनमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। मध्यप्रदेश में पार्टी को एकतरफा जीत दिलाने वाले पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के साथ ही BJP के टॉप-5 नेताओं में आ गए हैं। हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर भी मोदी कैबिनेट में हैं। अनुराग ठाकुर, नारायण राणे, फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा सभी बड़े मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है।

Related posts

साईं दास स्कूल में बच्चों को बांटी गई वर्दियां, MLA अरोड़ा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा