जालंधर : नगर निगम की यूनियनों का पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन, 2 घंटे काम रखा ठप्प

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

(पूजा मेहरा) जालंधर के नगर निगम में बुधवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला। जब अलग-अलग यूनियनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कमर्चारियों द्वारा 2 घंटे सारा काम काज ठप्प रखा गया। निगम दफ्तर में प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने श्री राम चौक को पूर्णता जाम किया और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाएं। मौके पर ACP ने पहुंचकर मीटिंग का भरोसा देकर चौक से धरने को उठवाया।

जानकारी देते हुए सेनेटरी सुपरवाइजर इम्प्लॉइज यूनियन के प्रधान बट्टू सभरवाल ने कहा कि दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती के लिए यह धरना लगाया गया है। शहर अब बहुत बड़ा हो चुका है, लेकिन कर्मचारियों की गिनती पहले से भी कम है। जिस वजह से शहर की सफाई में दिक्क्त आ रही है। कई बार सरकार को अल्टीमेटम दे चुके है, लेकिन कोई हल नहीं। जालंधर को स्वच्छ रखने के लिए कम से कम 5000 कर्मचारियों की जरूरत है और हमारे पास लगभग सिर्फ 1500 कर्मचारी है।

अगर जल्द हमारी मांगे ना मानी गई तो आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का बायकाट करेंगे। समाज भी आम आदमी पार्टी को वोट नहीं डालेगा। नगर निगम में अफसरशाही का राज है या नहीं? इस सवाल का जवाब देते हुए बट्टू बोले कि कर्मचारियों की नहीं सुनी जाती पुरे दफ्तर में अफसरशाही का राज है।

Related posts

जालंधर के बड़े रिसोर्ट को मिला निगम का नोटिस,1.58 करोड़ जमा करवाने के आदेश

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, परिवहन विभाग ने रद्द किए करीब 600 बसों के परमिट

DC की वातावरण संभाल के लिए नई पहल, पराली प्रबंधन के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर