मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए लॉरेंस गैंग के 5 सदस्य, 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस बरामद

क्राइम ब्रांच ने किसी सेलिब्रिटी पर हमले की जताई आशंका

दोआबा न्यूजलाइन

मुंबई: लॉरेंस गैंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग के 5 गुर्गों को अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तलाशी के दौरान 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं। इस मामले में 2 अप्रैल को जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि गैंग के निशाने पर कोई सेलिब्रिटी था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने लॉरेंस गैंग के सदस्यों को बीते शनिवार को हिरासत में लिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता के रूप में की गई है। कहा जा रहा है कि ये सभी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि सुमित कुमार और विकास हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल पुलिस उनके हथियार ले जाने के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

बता दें कि लॉरेंस गैंग की तरफ से लगातार सलमान खान को धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में गैंग के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके पास से हथियार बरामद होने के बाद इसे सलमान खान की सुरक्षा के लिए बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

मुंबई के एक्टिंग स्टूडियो में 20 बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

नगर निगम और पुलिस की नशे के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, अली मोहल्ले में तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त

Breaking: भार्गव नगर में ज्वेलर की दुकान पर चोरों का धावा, गनपॉइंट पर नकदी और गहने ले हुए फरार