दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए अधिक संघर्ष युक्त रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता वश महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय न लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने व्यक्तित्व में सुधार करें। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ और उन्नति के योग बनेंगे।
उपाय : मिष्ठान, भोजन का दान करें।
वृषभ (Taurus) आज आलस्य के शिकार हो सकते हैं। आपको चुस्ती एवं स्फूर्ति के साथ अपने कार्य पर पूरे मनोयोग से ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भाग बनी रहेगी। किसी लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधीनस्थ कोई षडयंत्र रच कर आपको उच्चाधिकारियों से द्वारा अपमानित करवा सकता है।
उपाय : नौकरों को प्रसन्न रखें भैरव बाबा की उपासना करें।
मिथुन (Gemini) आज पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता होने की संभावना रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है।
उपाय : आज पान लगाने वालों को कत्था दान करें।
कर्क (Cancer) आज शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग। सानिध्य मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलेगा।
उपाय : आज नागकेसर एवं जपा पुष्प पानी में डालकर स्नान करें।
सिंह (Leo) आज अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े। समय सकारात्मक रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाएं रखने का प्रयास करें। व्यापार लाभदायक एवं उन्नति कारक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें।
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या (Virgo) आज कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचें। अन्यथा झगड़ा हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। यात्रा में किसी कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें। चोरी या गुम हो सकती हैं। व्यापार में सरकारी विभाग के कारण विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। माता को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा।
उपाय : आज मंदिर में दही दान करें और सफेद चंदन का तेल लगाएं।
तुला (Libra) आज सामान्य सुख एवं लाभकारक दिन रहेगा। बनते बनते कार्य में अर्चन आएंगी। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज पानी में छोटी इलायची डालकर स्नान करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज सजने संवरने की अधिक अभिरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिल जाएगी। मनोरंजन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय : साझा काम ना करें।
धनु (Sagittarius) आज घर परिवार में सुख सुविधा पर अधिक ध्यान रहेगा। किसी मनपसंद वस्तु को खरीद कर लाएंगे। जिससे परिवार में खुशियों का संचार होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान शासन सत्ता में बैठे किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर हो सकता है।
उपाय : आज हनुमान चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर (Capricorn) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। व्यापार में लग्न एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करें। विघ्न बाधाएं दूर होगी। वाहन धीमे चलाएं। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा।
उपाय : आज हनुमान चालीसा का पांच बार पाठ करें।
कुंभ (Aquarius) आज शत्रुपक्ष अथवा विरोधी पर विजय प्राप्त होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। रोजी रोजगार में उन्नति होगी। व्यापार में समय दें. लाभ होगा। किसी व्यक्ति की किसी अन्य से लेकर मदद करने से बचे।
उपाय : सुंदर वस्त्र सेंट और आभूषण उपहार में नहीं देने चाहिए।
मीन (Pisces) आज आपके साहस एवं पराक्रम के बल पर कोई जोखिम पूर्ण कार्य करने से सफल होंगे। का-र्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उच्च सफलता व सम्मान मिलेगा।
उपाय : आप अपने विपरीत लिंग साथी को इत्र भेंट करें। माता लक्ष्मी को दो ताजा फूल अर्पित करें।