मानव सहयोग स्कूल के विदाई समारोह में मोहित डांग बने MR और सुखप्रीत कौर बनीं MISS MSS

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के शाहपुर में स्थित मानव सहयोग स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रांगण में भव्य “विदाई समारोह” का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सपना कुमार, वाइस प्रिंसिपल दीपक बहल, सरदार अजीत सिंह सहित समस्त अध्यापकगण तथा कक्षा 11वीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। रैंप वॉक के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक अदाओं और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। जजों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सफलतापूर्वक उत्तर देते हुए कक्षा 12वीं के विद्यार्थी मोहित डांग को मिस्टर एम.एस.एस. तथा सुखप्रीत कौर को मिस एम.एस.एस. चुना गया।

इसके साथ ही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल से जुड़े अपने मीठे अनुभव साझा करते हुए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल सपना कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय से प्राप्त ज्ञान व कौशल को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाकर सफलता के पथ पर अग्रसर होंगे तथा अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

जालंधर में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई, धीना गांव में ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी प्रॉपर्टी ध्वस्त

APJ स्कूल, रामा मंडी के छात्र साहिबजोत ने ओपन चेस टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

DAVIET के NSS डिपार्टमेंट ने ऑर्थोनोवा अस्पताल के साथ मिलकर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप