MLA रमन अरोड़ा ने मोहिंद्र भगत को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंद्र भगत को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद जालंधर पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक अरोड़ा ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब जालंधरवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मीठा बोलना और शांत स्वभाव हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन मोहिंदर भगत की यह खासियत रही है कि वह सभी को साथ लेकर चलना जानते हैं।

वहीं विधायक अरोड़ा ने विश्वास जताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में भगत अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे। विधायक रमन अरोड़ा ने भगत को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान तथा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे