दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के न्यू दशमेश नगर में बीते दिन एक शराब ठेके के बाहर भरी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि न्यू दशमेश नगर में स्थित एक शराब ठेके पर शराब खरीदने गए व्यक्ति द्वारा शराब का रेट ज्यादा होने की बात कहने पर उसका ठेका कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। जिसके बात मोहल्ले के लोगों द्वारा ठेके के बाहर जमकर हंगामा किया गया। लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान ठेका कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि कुछ देर बाद एक्साइज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डंडों से पीड़ित पर हमला किया। पीड़ित पक्ष के लोगों के अनुसार मारपीट के दौरान ग्राहक की एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर इलाके में शराब ठेके को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। बताया जा रहगा है कि ठेके पर एक ग्राहक ने महंगी शराब को लेकर विरोध करने पर मामला भड़क गया। ग्राहक ने शराब की बोतल पर 10 रुपये अधिक वसूले जाने का विरोध किया, जिसके बाद उसकी ठेका कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। घटना में 2 लोग सन्नी धवन और कमल गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद लोगों ने इस ठेके को बंद करवाने की प्रशासन से मांग की।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 4 लोगों ने मिलकर थकेार शराब लेने गए व्यक्ति पर डंडों से हमला किया। घटना के बाद मोहल्लावासियों ने घटना का जमकर विरोध किया और ठेका बंद करने की मांग की। इलाकावासियों के अनुसार इलाके में एक ही लाइसेंस पर 2-2 शराब ठेके चल रहे हैं, जिसके चलते ठेके के बाहर सुबह होते ही शराबियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और अक्सर हंगामे की स्थिति बनी रहती है।
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि घायलों की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विवाद बढ़ने पर ठेका अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, जब ठेकेदार वहां से जाने लगा तो लोगों ने उसे घेर लिया और ठेका पूरी तरह बंद करने की मांग की। जिसके काफी देर बात पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से माहौल को शांत करवाया गया।