कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया केस में बड़ी UPDATE, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया मर्डर केस में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात बलाचौरिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी शूटर और गैंगस्टर करण पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करन इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल था और उसी ने राणा बलाचौरिया पर गोली चलाई थी। यह एनकाउंटर कल देर रात खरड़ इलाके में हुआ है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद करन की लोकेशन का पता चला। जिसके बाद एक स्पेशल टीम ने इलाके में घेराबंदी करके उसे घेर लिया। इस दौरान जब आरोपी ने अपने आप को पुलिस टीम से घिरे देखा, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार करण राणा बलाचौरिया हत्या मामले का मुख्य आरोपी था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के वगत पुलिस कि गोलियां लगने से आरोपी गंभीर घायल हो गया। जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहाली: कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या, सेल्फी के बहाने की फायरिंग

पंजाब के मोहाली में बीती देर शाम चल रहे एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अचानक कुछ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर फायरिंग की। हमलावरों की गोलियों से राणा बलाचौरिया की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आज पोस्टमॉर्टेम के बाद राणा का संस्कार कर दिया जाएगा। आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से उनकी डेडबॉडी मोहाली के सरकारी अस्पताल में लाई गई।

वहीं फायरिंग की घटना के बाद तुरंत खून से लथपथ हालत में गंभीर घायल राणा बलाचौरिया को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस ने जानकारी दी है कि हमले में 3 शूटर थे। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी एक गैंग ने ली थी। गोली चलने वालों की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन निवासी अमृतसर और करण पाठक अमृतसर ने के रूप में हुई है वहीं तीसरे शूटर के बारे में पता चला है, लेकिन अभी उसके बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता है।

वहीं एसएसपी ने यह भी बताया है कि कबड्‌डी को कंट्रोल या डोमिनेंट करने के मकसद से हत्या की गई है। इसमें मूसेवाला मर्डर वाला कोई एंगल नहीं है। राणा बलाचौरिया को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जोड़ा जाता है, लेकिन जांचा में उसका कोई संबंध अभी साफ नहीं नजर आ रहा है।

बताते चलें कि बीते 6 दिसंबर को राणा बलोचिया की शादी देहरादून की युवती से हुई थी। कहा यह भी जा रहा है की दोनों की लव मैरिज हुई थी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित 5 व्यक्ति गिरफ्तार

Breaking: नगर निगम के टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर महिला की मौ+त