दोआबा न्यूज़लाइन
बांग्लादेश: बांग्लादेश में बीती शाम एक बड़ा बस हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनयंत्रित होकर दाउलतदिया घाट पर बड़ी नाव में चढ़ते समय अनयंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस ढाका जा रही थी।
घटना के बाद सूचना पाकर रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की चार टीमें और 10 गोताखोर और इनके साथ सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड, BIWTC और लोकल प्रशासन ने भी मिलकर काम किया। फायर सर्विस के मुताबिक 23 शव बस के अंदर से निकाले गए, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ लोगों की तलाश जारी है। हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे।
बता दें कि बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी बड़ी नाव में शिफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे पर दुःख जताते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए।