अमेरिका में कपूरथला के युवक के साथ बड़ी वारदात, कर्ज लेकर गया था विदेश

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल से अपने सुनहरे भविष्य का सपना लेकर अमेरिका गए एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति दुकान के बाहर काम कर रहा था, तभी एक अज्ञात कार चालक वहां आया ओर उसने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में कपूरथला के व्यक्ति सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल भी हुए बताए जा रहे हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय जसवीर सिंह निवासी बेगोवाल के रूप में हुई है।

मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम करता था। जो एक वर्ष पहले 40 लाख रुपए का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। उसके 2 बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था। तभी कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से जसवीर सिंह तथा वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पिता के अनुसार फिलहाल अभी तक हमले से जुड़े कारणों का पता नहीं चल सका है कि इस आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया था। वहीं मृतक जसवीर सिंह के पिता ने सरकार से यह मांग की है कि उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए, ताकि उनके बच्चे आखिरी बार अपने पिता को साथ देख सकें।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी