भोगपुर में गीजर की गैस लीक होने से हुआ बड़ा हादसा, 2 सगी बहनों की मौत

माता-पिता रह रहे थे विदेश में, लड़कियां दादा के साथ रह रही थी

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी दुखदाई खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के साथ लगते कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी में एक घर में गीजर की गैस लीक होने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा सोमवार को हुआ। मृतक लड़कियों की पहचान 10 वर्षीय शरणजोत कौर और 12 वर्षीय प्रभजोत कौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है है कि दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जिसके बाद जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आईं तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह गैस से दम घुटना बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार दोनों लड़कियों के माता-पिता विदेश में काम करते हैं। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी। लड़कियां कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं। दोनों लड़कियों के माता-पिता विदेश में काम करते हैं। लड़कियां यहां अपने दादा के साथ रहती थीं। घटना के बाद गांव में शोर मच गया तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे।

Related posts

Breaking: गुरपतवंत पन्नू ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, KBC में अमिताभ बच्चन के पैर छूने से छिड़ा विवाद

Daily Horoscope : आज इन 4 राशियों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें राशिफल

जालंधर पुलिस ने पकड़े जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 करीबी, 8 अवैध पिस्तौल बरामद