Ludhiana: खाना बनाते हुए LPG सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, दम्पति झुलसे, महिला की हालत गंभीर

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक भयानक हादसा हुआ। जिसमें दंपती बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लुधियाना की भगत सिंह कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां किराये के मकान में रह रहे दम्पति के कमरे में बीती रात 10:30 बजे के करीब सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला 90 प्रतिशत जल गई है और उसके पति का हाथ झुलस गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके कारण पूरा इलाका दहल गया। जिससे इलाके में अचानक अफरा-तफरी मच गई।

वहीं घटना के बाद तुरंत लोगों की मदद से झुलसे दम्पति को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की जानकारी देते हुए घायल पति मोहन ने बताया कि वह अपनी पत्नी कृति के साथ अपने कमरे में मौजूद था। जहां उसकी पत्नी खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग को बुझा पाते इतने में सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसके कारण कमरे में आग लग गई। जिसके कारण कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं उसने बताया कि उसकी पत्नी का पूरा शरीर जल गया है।
कृति की हालत बहुत नाजुक है।

पीड़ित मोहन ने बताया कि उनकी शादी को करीब 3 महीने हुए हैं और वे करीब सप्ताह पहले बिहार से लुधियाना काम करने आये थे। दंपत्ति मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव कुरसोनदियानी के रहने वाले हैं। उसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वे यहां किराये के मकान में रह रहे थे जहां हादसा हुआ।

Related posts

संत सीचेवाल ने केंद्र सरकार के समक्ष रखी देश की पहली ‘गुरु नानक देव पर्यावरण यूनिवर्सिटी’ बनवाने की मांग

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस फोर्स, कहा-अफवाहों पर न ध्यान दें लोग

जालंधर में हुआ योग क्रांति का विस्तार, 155 कक्षाओं में 5000 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण