दोआबा न्यूज़लाइन
लुधियाना: नई लैंड पूलिंग नीति के विरोध में आज भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और मंत्री लुधियाना में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा यह धरना प्रदर्शन पंजाब की भगवंत मान सरकार और उनकी नई लैंड पूलिंग नीति के विरोध में कर रहे हैं। आज भारी बारिश के बावजूद भी प्रदर्शनकारियों ने मान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कर रहे है। खुद राजा वेडिंग इस धरने में ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे। धरना सुबह 11 बजे लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर के बाहर शुरू हो गया है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।
वहीं इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक लखबीर लक्खा, मलकीत दाखा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुरिंदर डाबर, संजय तलवाड़, बिक्रम बाजवा शामिल थे। वहीं राजा राजा वड़िंग ने कांग्रेस के सभी नेताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे इस धरने में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।
इस दौरान राजा वेडिंग ने कहा कि चाहे अंधेरी आए या बारिश हमें डटे रहना है डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बारिश से ना डरते हुए अपना सफ़ेद कुर्ता पजामा गंदा करके इस जमीन पर अपना हकों के लिए बैठना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारों को पता है कि ये लोग भीग नहीं सकते, कपड़े गंदे नहीं कर सकते इसलिए हमारे साथ धक्केशाही होती है। लेकिन पंजाबी कभी झुकते नहीं है। पंजाबी मर सकते है लेकिन अपना हक नहीं छोड़ सकते। इसलिए आज जब तक धरना चलेगा कोई पंजाबी धरने से उठेगा नहीं। जो बरसात में भीगने से डरता है या कपड़े गंदे होने से डरता है वह किसान नहीं धोखेबाज है। वड़िंग ने कहा-हमारी जमीन हमारी मां है। इसके लिए हर लड़ाई हम लड़ेंगे।