जालंधर में बीती रात हिंदू संगठनों ने गौ-तस्करी करते पकड़ा 1 ट्रक, UP से जा रहा था जम्मू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बीती रात हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ-तस्करी करता हुआ एक ट्रक काबू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर के पठानकोट चौक के पास हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी के शक में एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी के दौरान कार्यकर्ताओं ने उसमें से गायों को बरामद किया।

बताया जा रहा है कि ट्रक उत्तर प्रदेश के मेरठ से जम्मू-कश्मीर की ओर जा रहा था। लेकिन जालंधर के पठानकोट चौक पर बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को घेर लिया। ड्राइवर ने ट्रक को तिरपाल से ढका हुआ था ताकि किसी को शक न हो की अंदर क्या है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रक और उसमें सवार व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया । वहीं पुलिस ने मामले को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक कार्यकर्त्ता ने बताया कि उन्हें इनपुट मिले थे कि यूपी नंबर का एक ट्रक प्रतिबंधित पशुओं को लेकर पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियों से पठानकोट चौक से ट्रक को घेर लिया। वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसके काबू कर लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर भारी संख्या में गायें पाई गईं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इन गायों को मेरठ से लाया गया था और इन्हें तस्करी के जरिए जम्मू-कश्मीर ले जाने की योजना थी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इन पशुओं के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद थे या नहीं।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट