कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म व हत्या केस: विरोध में हड़ताल पर उतरे चंडीगढ़ PGI के डॉक्टर

दोआबा न्यूज़लाईन

चंडीगढ़: कोलकत्ता में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला पूरे देश में गर्माने लगा है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भी डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए हैं। इस घटना के विरोध में PGI में डॉक्टर्स ने आज जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का एक मात्र उदेश्य दोषियों को सजा और मृतका को इन्साफ दिलवाना है। पीजीआई में डॉक्‍टरों द्वारा विरोध जताया जा रहा है और महिला डॉक्‍टर को न्‍याय दिलाने की मांग की जा रही है।

डॉक्टरों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच कर महिला डॉक्‍टर को न्याय दिलवाया जाए। साथ ही पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक सख्त कानून बनाया जाए, जिससे की आने वाले समय में इस तरह की कोई निंदनीय घटना न घटे। वहीं प्रदर्शन के दौरान PGI चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर जैसे सभी काम बंद कर दिए हैं। केवल इमरजेंसी सेवाएं चलती रही। बता दें कि इसके साथ ही आज डॉक्टरों की तरफ से पूरे देश में हड़ताल की गई है।

वहीं इस मामले में मामले में चंडीगढ़ PGI रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रणीत रेड्डी ने बताया कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों महिला डॉक्टर के साथ बहुत दर्दनाक घटना घटी थी। उसे हम मीडिया के सामने बयान भी नहीं कर सकते। इसके बावजूद भी बंगाल की सरकार और मेडिकल कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन आरोपी को बचाने में लगा हुआ है। इसलिए उनकी तरफ से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान आज सामान्य कामकाज बंद रहा। अब जल्द ही बैठक कर इमरजेंसी सेवाओं पर भी फैसला लिया जाएगा। अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है, तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 10 अगस्‍त आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी महिला डॉक्‍टर के साथ कथित दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्‍या कर दी गई। दरअसल आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में तब हड़कंप मच गया जब एक महिला डॉक्‍टर का शव संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिला। जिसके शव पर चोट के निशान थे जिससे यह साफ समझा जा सकता था कि महिला डॉक्‍टर की हत्‍या से पहले उसके साथ कथित दुष्‍कर्म किया गया है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद