दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। नौकरी में का वाहन सुख बढ़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों से निकटता का लाभ मिलेगा। व्यापार में अपनी योजना को योजनाओं को विरोधियों को पता न चलने दे। अन्यथा योजना में विघ्न बाधाएं आ सकती है।
उपाय :आज ऋण मुक्ति बीसा यंत्र की पूजा करें।
वृषभ (Taurus) आज व्यापार में कोई ऐसी सफलता मिलेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है। जिससे समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
उपाय : आज परिवार के प्रत्येक सदस्य से बराबर धन लेकर किसी शुभ कार्य हेतु दान करें।
मिथुन (Gemini) आज माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन संबंधी क्रय विक्रय में विघ्न आ सकता है। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा में कमी आ सकती है। घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर चोरी होने के योग है। व्यर्थ वाद विवाद से बचें।
उपाय : आज पीपल के पांच वृक्ष लगाए अथवा लगाने हेतु खरीद कर दें।
सिंह (Leo) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में भाग दौड़ करने की आवश्यकता रहेगी। इष्ट मित्रों के साथ कार्य करना लाभदायक होगा। अपने बुद्धि विवेक से निर्णय ले। किसी के बहकावे में न आए। लघु यात्राओं को पर जाने के योग बनेंगे।
उपाय : आज श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। नंगे पैर धर्म स्थान पर जाए।
कन्या (Virgo) बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आपको मनचाहा कार्य करने के लिए मिलेगा। उद्योग की योजना अमल में आएगी। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर बड़ी सफलता मिलेगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
उपाय : आज ॐ भूमि पुत्राय नमः मंत्र की पांच माला जाप करें।
तुला (Libra) आज कोई महत्वपूर्ण अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन में सुकून का अनुभव होगा। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें।
उपाय : आज चंद्र मंत्र का 108 बार जाप करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज शासन सत्ता में सलंग्न लोगों को उपहार और सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। किसी औद्योगिक योजना के लिए आपको अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता और सम्मान मिलेगा।
उपाय : आज माता दुर्गा की पूजा करें और कन्याओं को भोजन कराएं।
धनु (Sagittarius) आज आप बंधन मुक्त होंगे। अर्थात कारागार से छूट जाएंगे। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। दलाली, दबंगई से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नाना-नानी, दादा-दादी आदि से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। किसी जोखिमपूर्ण अथवा साहसिक कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय : आज पीपल को कच्चे दूध और जल से सींचे और दीप जलाएं।
मकर (Capricorn) आज कचहरी के मामले में आपके खिलाफ निर्णय हो सकता है। अतः आप ठीक से पैरवी करें। परिवार में कठोर वाणी का प्रयोग न करें। कार्यक्षेत्र में सरकारी विभाग द्वारा विघ्न पैदा हो सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में कड़ी परिश्रम के बावजूद अपेक्षित धन लाभ न होने से मन खिन्न रहेगा। उद्योग धंधे में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। अन्यथा बड़ा धोखा हो सकता है।
उपाय : आज गुलाब के इत्र का प्रयोग करें।
कुंभ (Aquarius) आज आपको किसी जोखिमपूर्ण कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। भवन निर्माण के कार्य में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। राजनीति में आपको किसी महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति होने का शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय : आज स्फटिक की माला गले में धारण करें।
मीन (Pisces) आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। राजनीति में उच्च पद मिलने के योग हैं। व्यापार में आपकी लगन और सूझबूझ से अच्छा लाभ उन्नत होने के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों को कोई बेहद शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी।
उपाय : आज परिवार में सदस्यों से बराबर धन लेकर कुत्तों को भोजन कराएं।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195