पंजाब में बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आया ‘बॉलीवुड का खिलाड़ी’, 5 करोड़ की सहायता का किया ऐलान

दोआबा न्यूजलाइन

मनोरंजन/पंजाब: पंजाब में बीते दिनों भारी बारिश और डैमों द्वारा छोड़े गए पानी के कारण आई बाढ़ से कई जिले बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जिससे कई गाओं के गांव पानी में डूबे हुए हैं, कई लोगों के घर, सामान और पशु पानी में बह गए हैं। इस आपदा की घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं, आम लोग और कई सेलेब्रेटिस भी बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आये और आपदा ग्रस्त लोगों की घर-घर जाकर मदद कर रहे हैं। इसी के साथ अब बॉलीवुड के एक्शन और फिटनेस हीरो अक्षय कुमार ने भी पंजाब में बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार ने पंजाब में आई बाढ़ से राहत और मदद में सहयोग देने के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता की है। वहीं इसी बीच खास बात यह निकल कर आ रही है कि अभिनेता ने इस राशि को दान कहने से इनकार करते हुए इसे सेवा बताया। इस बात का एलान उन्होंने एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में किया है। बता दें कि अक्षय कुमार न केवल बड़े पर्दे पर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे अपनी दरियादिली और समाजसेवा के कारण सराहे जाते हैं। कई मौकों पर एक्टर को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा और सुना गया है।

अपनी भावना साझा करते हुए अक्षय ने कहा- मैं अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए यह मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान है। इसके साथ ही अभिनेता ने पंजाब के लिए दुआ करते हुए कहा कि राज्य जल्द ही इस कठिनाई से बाहर निकले और प्रभावित परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार के साथ साथ ही पंजाब में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा मदद के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही बॉलीवुड और पॉलीवुड कई कलाकारों ने आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए सहायता राशि भेजी है। वहीं अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा, पंजाबी गायक और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ, एमी वर्क, अर्जुन ढिल्लों, मनकिरत औलख, सुनंदा शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद भेजी है और कई खुद पंजाब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे थे।

Related posts

पंजाब की इन नगर निगमों के अधिकारी Transfer, देखें List…

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, हरसंभव मदद का जताया भरोसा

मक्खू-गिदरपिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच पुल का जलस्तर बढ़ने के चलते रेलवे ने किया ये फैसला, पढ़ें खबर…