केजरीवाल जमानत लेने के लिए रोज अपना रहे नए-नए हथकंडे-आर.पी.सिंह

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/क्राइम) पूजा मेहरा

जालंधर: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार आर.पी.सिंह जालंधर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर जमकर वार किया। आरपी सिंह बोले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में रहते हुए जमानत लेने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और इसके लिए वे अपने रोज के खानपान में अनियमता कर मेडिकल जमानत लेने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

केजरीवाल अपने दिनचर्या के खान-पान में जानबूझ कर लापारवाही कर रहे हैं ताकि वे इसके सहारे अपने आप को अनफिट करके नियमों को ताक पर रख कर बाहर आ जाएं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसके बारे में पूरा पता है उनके डाइट चार्ट में उनके लिए कौन सी चीज़ अच्छी और कौन सी बुरी, पर फिर भी प्रशासन को तंग करने के लिए केजरीवाल हर रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। इतना बड़ा स्कैम करने के बाद अब खुद को कानून के शिकंजे से बाहर निकलने के केजरीवाल किस हद तक जा सकते है यह अब जगजाहिर हो चुका है।

आर पी सिंह ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार में सात मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और खुद को कट्टर ईमानदारी का तमगा देने वाले भ्रष्टाचारी ज्यादा देर तक आम लोगों को धोखा नहीं दे सकते। केजरीवाल जो मर्जी कर लें अब उन्हें अपनी करनी का दंड भुगतना ही पड़ेगा और इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

इस दौरान मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर और अनिल सरीन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी, सहसंयोजक सुभाष सूद, शिवम छाबड़ा, ध्रुव वधवा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन राशियों के भाग्य का सूरज होगा उदय

जालंधर: मकसूदां पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़ा 1 नशा तस्कर

जालंधर : भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में DCP ऑपरेशनल का सर्च अभियान, वाहनों को किया जब्त