पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का सहारा बन कर आगे आया कलगीधर ट्रस्ट

दोआबा न्यूजलाइन

ट्रस्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मुहैया करवा रहा भोजन और अन्य जरुरी सेवाएं

जालंधर: पंजाब में पिछले काफी दिनों से रवि और सतलुज नदियां भारी बारिश के कारण उफान पर हैं। जिसके कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ ग्रस्त हैं। जिसके कारण पंजाब में कई लोगों का माली नुकसान हुआ है लोगों के घरों में पानी भर गया है, लोगों के कई पालतू पशुओं की मौत हो गई है, यहाँ तक कि पंजाब में हजारों एकड़ धान की फसलों को यह बाढ़ निगल गई है। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए सहारा बनकर आया कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब।

जालंधर के प्रेस क्लब में आज कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों को ट्रस्ट द्वारा जारी रखी गई सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह जी और उपाध्यक्ष भाई जगजीत सिंह काका वीर जी ने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में पानी भर गया है, वहां से लोगों को निकालने के लिए ट्रस्ट प्रभावित लोगों तक राहत किट पहुंचा रहा है और इन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी और आवश्यक सामान मुहैया करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घग्गर नदी और सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, पटियाला और मानसा जिलों में बाढ़ आने की भी संभावना है।

उन्होंने कहा कि उनके ट्रस्ट ने हिमाचल में भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और उनकी हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंडी, कुल्लू मनाली अदि जिलों में लोगों को घर बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है, लेकिन जब भी देश में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आई है, ट्रस्ट के सेवादार मदद के लिए आगे आए हैं। ट्रस्ट सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करता है। परमिंदर पाल सिंह खालसा ने आगे कहा कि बाढ़ कम होने के बाद सिख सेवक सोसाइटी इंटरनेशनल और गुरुद्वारा नौवीं पातशाही द्वारा दोआबा के गांवों में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे ताकि लोगों को बाढ़ के बाढ़ पैदा होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

इसके साथ ही सिख सेवक सोसाइटी इंटरनेशनल और कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब अपील करते हैं कि सभी पंजाबी और विदेशों में रहने वाले पंजाबी समुदाय इस मुसीबत में आगे आकर मदद करें। राहत सामग्री भेजने के लिए कलगीधर ट्रस्ट से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि इस बड़ी आपदा में एकजुट होकर ही हम इससे उबर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों की निरंतर सेवा करता रहेगा और हर तरह की मदद की जाएगी। इस मौके पर दविंदर सिंह आनंद, संतोख सिंह दिली पेंट, संदीप सिंह चावला, साहिब सिंह आर्टिस्ट, प्रोफेसर बलविंदर पाल सिंह, कंवलजीत सिंह टोनी कार्यवाहक अध्यक्ष, मंजीत सिंह ठुकराल, हरदेव सिंह गरचा, अरिंदरजीत सिंह चंदा आदि मौजूद रहे।

Related posts

DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने विरसा विहार और गुरु नानक देव डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

भारी बारिश के कारण पंजाब के इन जिलों में बाढ़, हिमाचल से लगते जिलों में बारिश का Alert

लुधियाना: पुलिस ने गिरफ्तार किया पूर्व मंत्री आशु का साथी, निगम की शिकायत पर हुई कार्रवाई