5 साल बाद आज शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, शिव भक्तों में खुशी की लहर

दोआबा न्यूज़लाइन

धर्म: भगवान शिव के भक्तों के लिए एक बड़ी ख़ुशी की खबर है। आज यानि 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा अब
अगस्त तक चलेगी। बताया जा रहा है कि 5 साल बाद यह यात्रा दोबारा शुरू हुई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा दुनिया की सबसे कठोर यात्राओं में
से एक है। आज यानि 30 जून को 36 यात्रियों का पहला जत्था कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो गया है।

बता दें कि कोविड-19 महामारी और भारत-चीन सीमा विवाद के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 से 2024 तक स्थगित रही थी। आखिरी बार यह यात्रा 2019 में आयोजित हुई थी। अब भोले बाबा की कृपा से फिर यह यात्रा खुली है, इसलिए देशभर में शिव भक्तों में खुशी और उत्साह देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल कुल 5561 शिव भक्तों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 4024 पुरूष और 1537 महिलाएं थी। हालांकि इस बार 750 तीर्थ यात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति मिली है।

Related posts

घर में सुख-शांति बनाए रखने और नकरात्मकता दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 सरल वास्तु Tips

PM मोदी ने छठ पूजा के संध्या अर्घ्य अनुष्ठान पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर पोस्ट किया संदेश

Daily Horoscope: मेष से मीन राशियों का आज कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए पढ़ें राशिफल