जालंधर की माँ-बेटी ने एक साथ डिग्री हासिल कर कायम की मिसाल, हर तरफ हो रही वाहवाही

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक घर की दो महिलाओं ने एक अलग ही मिसाल कायम की है। दरअसल वे महिलाएं जालंधर के एक परिवार की दो मेहनती माँ बेटी हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर की इन मां-बेटी ने एक साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है। इस सब में एक बड़ी बात यह भी है कि परिवार की बेटी नेत्रहीन है लेकिन फिर भी उसने बाकी बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है। जबकि उसकी माँ भी इस उम्र में पढ़ाई पूरी कर बाकी महिलाओं के लिए एक बड़ी मिसाल बनी हैं।

दरअसल बेटी गुरलीन कौर नेत्रहीन है और इसलिए उसकी माँ मनप्रीत कौर ने बेटी की पढ़ाई के लिए ब्रेल भाषा सीखी और ऑडियो-बुक बनाना सीखा। इसके बाद उन्होंने भी बेटी के साथ ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत की कम उम्र में शादी होने के चलते पढ़ाई बीच में छूट गई थी।

वहीं जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उसके अनुसार उसके पति सुखविंदर सिंह का पेंट का कारोबार है। कम उम्र में शादी होने के चलते वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। वहीं उनकी बेटी ने जब कॉलेज में दाखिला लिया तो उन्होंने भी आगे पढ़ने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने एक साथ दाखिला लिया और डिग्री पूरी की। वहीं बेटी का पढ़ाई में साथ देने के लिए उनकी मां ने ऑडियो बुक बनाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया और हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गुरलीन अब सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।

Related posts

आदमपुर में तेजधार हथियारों के साथ 2 हमलावरों ने Flipkart कर्मचारी पर किया हमला, लाखों रुपये लूट फरार आरोपी

जालंधर: दोमोरिया पुल के नीचे लगी भीषण आग, इलाके में मची भगदड़

Daily Horoscope: आज बजरंगबली इन राशियों के बनाएंगे बिगड़े काम