Jalandhar: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा, किया हंगामा

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर के भार्गव कैंप के अंतगर्त आते इलाके में बीती देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। इलाके में जहां एक पत्नी ने पति को किसी ओर महिला के साथ रंगे हाथों काबू करने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं महिला के साथ आए युवकों ने घर में अन्य महिला की सूचना मिलने पर घर का गेट तक तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति ने गेट नहीं खोला। इलाके में काफी देर तक हुए चलने वाले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद घटना की सूचना भार्गव कैंप पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े द्वारा घर का गेट न खोले जाने पर काफी देर तक मोहल्लावासी प्रयास करते रहे, लेकिन घर का गेट न खोला गया। महिला का कहना है कि घर में एक अनमैरिड लड़की रहती है, जिसके साथ उसका पति भी साथ मौजूद है, जो उसके तीन बच्चों का पिता है।

महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा था और आज फिर से एक बार इस लड़की के साथ रंगे हाथ काबू किया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल का कहना है कि घर के अंदर से कोई व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने कहा कि महिला को गलती लगी है, जिसके चलते महिला द्वारा हंगामा किया गया।

Related posts

जालंधर: CIA टीम ने ‘फतेह ग्रुप’ के 2 सदस्यों को किया काबू, 5 अवैध पिस्तौल और हेरोइन बरामद

जालंधर कैंट के डाकघर होंगे डिजिटल, IT 2.0 एप्लिकेशन की जल्द होगी शुरुआत

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड का किया दौरा, ICU में हुई मौतों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण