Jalandhar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरेस्ट, पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई गिरफ़्तारी

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद विजय दकोहा को पुलिस द्वारा जमीनी विवाद के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ये गिरफ्तारी थाना रामामंडी की पुलिस ने एक जमीनी विवाद के चलते की है। इसकी पुष्टि खुद थाना थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने की है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट से स्टे होने के बावजूद विजय दकोहा उक्त विवादित जमीन पर निर्माण करवा रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विजय दकोहा की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेसी नेताओं में रोष देखा गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि पुलिस की ओर से धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब पुलिस राजनितिक दवाब के चलते कर रही है। बता दें कि राजिंदर बेरी इस समय जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनावों के चलते वहां गए हुए हैं।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे