दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत करवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई विनीत एहलावत, एसपी (जांच) और इंदरजीत सिंह, डीएसपी (डिटेक्टिव) की निगरानी में की गई, जबकि इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ द्वारा महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की गई।
एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ द्वारा विकसित गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने 3 अप्रैल को थाना पतारा क्षेत्र में नाकाबंदी की। टीम द्वारा की गई चेकिंग के दौरान एक युवक बिना नंबर मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर वापिस मुड़ने की कोशिश की, जिसे संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान सूरज कुमार उर्फ लाडी निवासी गांव शेखेवाल, थाना शाहकोट, जिला जालंधर के रूप में बताई। जिसके पास से पुलिस ने 03 पिस्तौल.32 बोर मैगजीन सहित 02 जिंदा कारतूस, .32 बोर 02 देशी कट्टे, .315 बोर 02 जिंदा कारतूस .315 बोर कुल 05 पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस समेत काले रंग का बिना नंबर प्लेट का एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथी दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपु और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदकर जालंधर तथा आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस संबंध में थाना पतारा में एफआईआर नंबर 25 दिनांक 03.04.2026 के तहत धारा 25(1)(बी), 25(6), 25(7)(आई), 25(8), 54, 59 आर्म्स एक्ट एवं धारा 111 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी विर्क ने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है, जिससे पूरे सप्लाई नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही उससे फरार सह-आरोपी दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपु और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ कर आरोपी के आगे-पीछे के लिंक की भी गहन जांच की जा रही है तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी कानून के तहत जब्त किया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, जिसके दौरान और महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है।
आरोपियों के खिलाफ पुराने दर्ज मामले:
- सूरज कुमार उर्फ लाडी (आयु लगभग 31 वर्ष)
- FIR नं. 82 दिनांक 30.05.2018, धारा 323, 341, 506, 148, 149 IPC, थाना शाहकोट
- FIR नं. 250 दिनांक 27.10.2022, धारा 22, 29 NDPS एक्ट, थाना धर्मकोट, जिला मोगा
- FIR नं. 92 दिनांक 02.10.2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 111 BNS, थाना लंबड़ा
- दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपु
- FIR नं. 28 दिनांक 03.03.2022, धारा 336, 324, 323, 148, 149 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना लोहियां
- FIR नं. 27 दिनांक 03.03.2022, धारा 307, 160, 148, 149 IPC एवं आर्म्स एक्ट, थाना लोहियां
- FIR नं. 69 दिनांक 07.06.2022, धारा 195A, 212, 504, 216, 506, 148, 149 IPC, थाना लोहिया