जालंधर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, गांव महल कलां गुरुद्वारा साहिब बेअदबी मामले का मुख्य आरोपी काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने पुलिस स्टेशन गोराया के तहत आने वाले गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आज जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और बेअदबी की घटना के लिए ज़िम्मेदार मुख्य आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। उन्होंने आगे यह भी बताया कि कानून के अनुसार ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

बताते चलें कि गोराया के गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार 20 तारीख शाम को बेअदबी की घटना घटी थी। गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में कुछ शरारती तत्वों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़ने की निंदनीय घटना को बीते मंगलवार को अंजाम दिया गया था। जिसके बादसे सिख संगतों सहित सभी गांववासियों में इस घटना को लेकर रोष है।

Related posts

जालंधर के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं, LPG सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का मौजूद है काफ़ी स्टॉक: CP

मानव सहयोग स्कूल में “तनाव प्रबंधन” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 1 शराब तस्कर को किया काबू, 20 पेटी पंजाब किंग व्हिस्की ब्रांड शराब बरामद