Jalandhar देहात पुलिस को मिली कामयावी ,स्वेच्छा से नशा छोड़ने के लिए युवा आए आगे

जालंधर : युद्ध नशियों के विरुद्ध , चलाए गए अभियान के तहत देहात पुलिस जालंधर ने नशे की लत से लड़ने और पुनर्वास को बढ़ावा देने की लिए मेहतपुर क्षेत्र में एक विशेष पहल शुरू की गई है।

पुलिस ने सभी सरपंचों ,समाजसेवियों और समाज की सम्मानित लोगों से अपील की है , कि वह इस अभियान को कामयाव बनाने की लिए आगे आएं और अपने – अपने गावं / इलाके की नशे से पीड़ित व्यक्तियों की बारे में पुलिस को बताएं , ताकि समय रहते उनका इलाज करवा कर उनको पुनर्वास उपलब्ध करवाया जा सके।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सुखपाल सिंह, डीएसपी सब डिवीजन शाहकोट ने बताया कि गांव कैमवाल के सरपंच गुरजीत सिंह तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग से नशे की लत से जूझ रहे कई युवा स्वेच्छा से इलाज के लिए आगे आए हैं। पुलिस ने इस पहल की सराहना की है, जिसका उद्देश्य प्रभावित व्यक्तियों को उचित चिकित्सा देखभाल और पुनर्वास के माध्यम से स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन की ओर मार्गदर्शन देना है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नशा करने वाले व्यक्ति स्वेच्छा से इलाज के लिए आगे आते हैं, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सजा नहीं, बल्कि पुनर्वास, स्वस्थ जीवन की ओर वापसी और समाज में पुनः समावेश है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक भागीदारी इस अभियान को नशा मुक्त और स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बना सकती है। इसके अतिरिक्त यदि किसी को अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी हो तो वह सेफ पंजाब (एंटी ड्रग हेल्पलाइन): 9779100200 पर संदेश भेजकर जानकारी साझा कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

जालंधर के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं, LPG सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का मौजूद है काफ़ी स्टॉक: CP

मानव सहयोग स्कूल में “तनाव प्रबंधन” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 1 शराब तस्कर को किया काबू, 20 पेटी पंजाब किंग व्हिस्की ब्रांड शराब बरामद