जालंधर पुलिस ने 2 किलो अफीम सहित काबू किये 2 नशा तस्कर

दोआबा न्यूज़लाइन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर (पूजा मेहरा): शहर में मादक पदार्थों की तस्करी को करारा झटका देते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने लाहौरिया गुरुद्वारा साहिब, 120 फीट रोड, सूर्या एन्क्लेव जालंधर में नाकाबंदी की हुई थी। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को दो लोग काजी मंडी की तरफ से आते दिखे।

उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की और गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान बलवंत कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी झारखंड और बिमली देवी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के सामान से 1-1 किलो कुल 2 किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रामा मंडी जालंधर में एफआईआर 73 दिनांक 18-03-2024 एनडीपीएस एक्ट 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में महादेव NGO ग्रुप ने लगाया भव्य लंगर, पढ़ें

जालंधर : डीसी का सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में औचक निरीक्षण, दी कड़ी चेतावनी

CIA स्टाफ जालंधर देहाती ने 150 ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काबू