जालंधर पुलिस ने डकैती मामले में 1 भगोड़े अपराधी को किया काबू

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के थाना लोहिया की पुलिस पार्टी ने जसरूप कौर बाठ आईपीएस पुलिस कप्तान (जांच), अमनदीप सिंह पीपीएस उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन शाहकोट और इंस्पेक्टर बख्शीस सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन लोहिया के निर्देशों के अनुसार एक डकैती के मामले में एक भगोड़े (पीओ) को गिरफ्तार करने में सफलता की है।

इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए पीपीएस अमनदीप सिंह उप पुलिस कप्तान शाहकोट ने बताया कि 24.04.2024 को एएसआई बलविंदर सिंह थाना लोहिया ने पुलिस पार्टी सहित केस नंबर 113 दिनांक 03.10.2015 जुर्म 3798,341,323,506,148,149 आईपीसी,25/ 27-54-59 ए.एक्ट थाना लोहिया के भगौड़े आरोपी सुखवंत सिंह उर्फ ​​सुक्खा पुत्र स्वर्गीय गुरमेज सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी थाना लोहिया को गिरफ्तार किया। जिसे दिनांक 19.04.2024 को उच्च न्यायालय रजनीश गर्ग एएसजे/जेएएल द्वारा धारा 299 सीआरपीसी के तहत पी.ओ. घोषित किया गया था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी