जालंधर: दमोरिया पुल पर तेज रफ़्तार बाइक और कार की भयानक टक्कर, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीती देर रात तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात जालंधर के दमोरिया पुल पर एक कार और तेज रफ्तार बाइक की भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। जबकि टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना बीती रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके कारण बाइक सवार युवक हवा में उछलकर जोर से सड़क पर आ गिरे। एक्सीडेंट के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।

वहीं विकासपुरी निवासी कार चालक युवक अभिनव ने जानकारी देते हुए बताया कि वे घटना के समय जिम से घर लौट रहे थे। लेकिन दमोरिया पुल फ्लाईओवर पर चढ़ते ही सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ़्तार स्पोर्ट्स बाइक उनकी कार से टकरा गई। उनके अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक थी।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की सूचना ड्यूटी अफसर को दे दी गई है।

Related posts

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Daily Horoscope : वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन मिश्रित रहेगा, काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर आघात – ईंजी. चंदन रखेजा