जालंधर डबल मर्डर केस: पांचवां डिलीवरी बॉय निशांत गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राईम)

जालंधर: (पूजा मेहरा) पंजाब के जालंधर के विधिपुर फाटक के पास हुए डबल मर्डर केस में अब पुलिस ने फरार पांचवें जोमैटो डिलीवरी बॉय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए डिलीवरी बॉय की पहचान निशांत वासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पहले पुलिस पुनीत वासी अजीत नगर, रोहित उर्फ काई वासी दिलबाग नगर (बस्ती गुजां) मगनदीप वासी भार्गव कैंप व शुभम सत्यवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस आज शनिवार को निशांत को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

लेकिन अभी इस डबल मर्डर केस में दिलबाग नगर के आदित्य पंडित की गिरफ़्तारी बाकी है। पुलिस के अनुसार आदित्य के पकड़े जाने के बाद ही सातवें आरोपी की शिनाख्त होगी, क्योंकि वह उसका रिश्तेदार है।

जालंधर डबल मर्डर मामले में 4 गिरफ्तार, डिलीवरी बॉयज ने की थी हत्या

जालंधर के विधिपुर फाटक के पास हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को सफलता मिली है। इस सबंधी जानकारी देते हए एसएसपी दिहाती ने बताया कि 27 तारीख को खाली प्लाट में एक लाश और एक व्यक्ति बुरी हालत में मिला था। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण उसने वही दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।

दरअसल, इस मामले को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के बारे में पता चला हैं। जिसके बाद 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत नगर के रहने वाले पुनीत, बस्ती गुजां दिलबाग नगर के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ काई, भार्गव कैंप के रहने वाले मगनदीप और शुभम सत्यवान उर्फ नेपाली निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। फरार चल रहे तीन आरोपियों की फिलहाल तलाश जारी है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मारे गए दोनों व्यक्ति रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनसे नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई को जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट हुई तो सभी आरोपियों को खोजने में लग गए थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएवी फ्लाईओवर के पास देखा और पीछा शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों को विधिपुर फाटक के पास घेर कर उनकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख़्मी हो गए थे। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी