Jalandhar: नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन, AAP सरकार को घेरा

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर के श्री राम चौक पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब की मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया गया। इस दौरान जब कांग्रेस नेता नगर निगम ऑफिस के अंदर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसी नेता नगर निगम कार्यालय में लगाने के लिए घरों से ताले लेकर आए थे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि यहां आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है। शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह सीवेज भर पड़े हैं। गलियों में गंदा पानी जमा है। पीने का पानी गंदा आ रहा है, जिसको लेकर लोग नगर निगम के विभिन्न जोन में चक्कर लगा रहे हैं। रात के समय लगभग पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने AAP सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय सिर्फ नाम का है, यहां कुछ काम नहीं होता। लोगों के नक्शे पास होते। स्ट्रीट लाइटें ठीक करने वाले कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। यह आम आदमी पार्टी की सरकार जो लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज सब कुछ उसके विपरीत हो रहा है। मुख्यमंत्री कहते थे कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लोगों के घर बैठे काम होगा, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार हर मुद्दे पर बुरी तरह विफल रही है। घर बैठे तो क्या काम होंगे, यहां दफ्तरों में आकर भी कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल सरकार के इन नुमाइंदों व अधिकारियों का ध्यान लोगों के कामों की तरफ नहीं है। बल्कि मौजूदा सरकार और उनके नुमाइंदे सत्ता के नशे में कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं और जनता उनके सत्ता में होने के कारण त्राहि-त्राहि कर रही है।

इस धरने में प्रगट सिंह विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक, राजिंदर बेरी पूर्व विधायक और अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रेम नाथ दकोहा, हरीश ढल, रछपाल जाखू, जगजीत सिंह कंबोज, दीपक शर्मा मोना , मंदीप कुमार जस्सल, मनोज कुमार मन्नू वड़िंग , विजय कुमार दकोहा, जगजीत सिंह जीता, डॉ. जसलीन सेठी, प्रमजोत सिंह शेरी चड्ढा, पलानी स्वामी, महेंद्र सिंह गुलू, गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ, एडवोकेट बचन लाल, बलबीर अंगुराल, बलदेव सिंह देव पूर्व अध्यक्ष, बलराज ठाकुर पूर्व अध्यक्ष, लखबीर सिंह बाजवा, पवन कुमार, रवि सैनी, ज्ञान चंद, परमजीत सिंह पम्मा, माइक खोसला, सचिन सरीन, निशांत घई, लछमन दास, विपन कुमार, अनिल, दीपक आबादपुरा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी

DAVIET ने नवाचार और प्रेरणा के साथ मनाया Engineers Day 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाई NRI अपहरण मामले की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार