जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: नशे के उन्मूलन के लिए “ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध” अभियान को जारी रखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ही दिन में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरानएक मामले में थाना डिवीजन नंबर 1, 5 और थाना नई बारादरी की पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी तरह दूसरे मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 और थाना सदर की पुलिस टीमों ने 2 और आरोपियों को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ पुलिस ने 2 अलग-अलग मामले भी दर्ज किए गए हैं। वहीं इस अभियान के दौरान पुलिस ने 3 नशा पीड़ितों को इलाज और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया, ताकि वे इस लत से मुक्त होकर एक नया जीवन शुरू कर सकें।

वहीं सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी और पुलिस इस अभियान को प्रतिदिन और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी ताकि शहर को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

Related posts

AAP के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर बूटा सिंह साथियों सहित BSP में हुए शामिल

Breaking: जालंधर के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय