दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस द्वारा बढ़ती हुई लूटपाट की रोकथाम के संबंध में इंस्पेक्टर साहिल चौधरी, मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8, कमिश्नरेट जालंधर द्वारा समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार 21 मार्च को एसआई जगदीश लाल अपने सहयोगियों के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि दो युवक जो मोबाइल स्नैचिंग करने के आदि हैं और चोरियां भी करते हैं। सूचना है कि उक्त दोनों युवक चोरी की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुलंदपुर साइड से ट्रांसपोर्ट नगर जालंधर की तरफ आ रहे हैं और उनके पास एक देसी पिस्तौल भी है।
वहीं सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई जगदीश लाल ने बुलंदपुर रोड पर नाकाबंदी करके आरोपियों हरदीप सिंह उर्फ तूफान पुत्र वीर सिंह निवासी गांव टिकर ताल, पुलिस स्टेशन मोरनी, जिला पंचकूला, हाल निवासी चिंतपूर्णी मंदिर के पास, हरदयाल नगर, जालंधर और दूसरा संदीप कुमार उर्फ विशाल पुत्र निर्मल सिंह निवासी साधा दा मोहल्ला, शाहकोट, जालंधर, हाल निवासी चिंतपूर्णी मंदिर के पास, जालंधर को को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक चोरी की बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 4 चोरी के मोबाइल फोन और एक देसी पिस्तौल बरामद की। पुलिस ने 22 मार्च को आरोपियों से पूछताछ के दौरान 15 चोरी के और मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया। जिस पर आरोपी उक्तान को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों दोषियों के खिलाफ पुराने भी कई मामले दर्ज हैं।