Jalandhar: इस इलाके में बीती रात चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में लूटपाट और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के गुजराल नगर से बीती रात सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गुजराल नगर के एक घर में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि जिस घर पर फायरिंग हुई है वह एक वकील का घर है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा वकील के घर पर दो गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि गुजराल नगर में कुछ हमलावरों ने एक वकील के घर में फायरिंग की है, जिसके बाद तुरन्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन जारी है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पहुंचाई राहत सामग्री

जिला प्रशासन अब स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने की देगा ट्रेनिंग

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर धार्मिक यात्रा का आयोजन, श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाएंगी 500 बसें