Jalandhar: बस्ती बावा खेल नहर में मिला अज्ञात बच्चे का शव, फैली सनसनी

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बाबा खेल इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस्ती खेल की नहर से आज सुबह सुबह एक अज्ञात बच्चे का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आसपास के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि आसपास के बच्चे सुबह नहा रहे थे, जिस दौरान उनकी नजर नहर के साइड में पानी में अटके एक अज्ञात बच्चे के शव पर पड़ी। जिसके बाद बाहर निकल कर उन्होंने आवाज़ लगाकर लोगों को इकठ्ठा किया और बताया कि एक बच्चा नहर में पड़ा है।

वहीं बच्चे का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इकठ्ठा होकर शव को नहर से बाहर निकाला और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे की उम्र 3 से 6 महीने की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर के आसपास के लगे कैमरे चेक करवाए हैं। पुलिस ने मौके से मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

APJ स्कूल रामामंडी में मनाया गया Grandparents Day

Daily Horoscope : शनिवार के दिन शनिदेव की इन 4 राशियों पर बनी रहेगी अपार कृपा

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब महिला आयोग ने SSP जालंधर को भेजा नोटिस, SHO भूषण मामले में की जल्द कार्रवाई की मांग