Jalandhar: पब्लिक टॉयलेट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के न्यू बलदेव नगर इलाके में स्थित एक पब्लिक टॉयलेट में आज लाश मिलने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जालंधर के न्यू बलदेव नगर में सड़क किनारे स्थित एक पब्लिक टॉयलेट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। टॉयलेट में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने के बाद इलाकावासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेंट्स टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके से शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह बाथरूम बाजार के बीच में था, लेकिन खस्ता हालत होने के चलते काफी समय से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने मृतक को कभी-कभार यहां आते-जाते देखा है, लेकिन उनके पास मृतक के संबंध में ठोस जानकारी नहीं है।

Related posts

जालंधर में “पंजाबी विरसा” को समर्पित विशेष कार्यक्रम, 19-20 मार्च को होंगे विभिन्न आयोजन

पंजाब के एक और युवक की कनाडा में हत्या, आरोपियों ने हाईवे-2 पर कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत आयोजित विशाल संपर्क कार्यक्रम