जालंधर: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में कुछ हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर किया हमला, CCTV में कैद वारदात

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में किसी न किसी जगह से आये दिन गुंडागर्दी और मारपीट जैसे अन्य मामले सामने आ ही जाते हैं। ताजा मामला
शहर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से सामने आया है जिसमें बीते 4 मार्च को कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला किया था। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया और हवाई फायरिंग भी की और उसके बाद मौके से फरार हो गए थे।

हमले की सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि 5 से 6 युवक घर में जबरदस्ती आते हैं। जिसके बाद हमलावर घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करते हैं और फिर मौके से भाग जाते हैं। जानकारी के अनुसार इन हमलावरों ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले ‘काली’ नामक युवक पर यह हमला किया था। बताया जा रहा है कि हमले के बाद हमलावरों ने मोहल्ले में हवाई फायरिंग भी की। वहीं घटना में पीड़ित युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है।

वहीं शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका है।

Related posts

लायलपुर खालसा कॉलेज की NSS यूनिट की शानदार उपलब्धियां, पुणे में छात्रा सिमरन चुनी गईं बेस्ट स्पीकर

जालंधर के मशहूर बॉडी बिल्डर घुम्मन मौत मामले में बड़ी UPDATE, हाईकोर्ट ने नए मेडिकल बोर्ड के गठन पर लगाई रोक

पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल