Jalandhar: 66केवी बिजली की तारों की चपेट आया 9 वर्षीय बच्चा, करंट लगने से बुरी तरह झुलसा

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: महानगर के गुरु नानकपुरा वेस्ट में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। अचानक खेलते हुए वह पार्क के पास आ गया और उसने एक डोर में पत्थर बांध कर ऊपर से गुजर रहीं 66केवी बिजली की तारों में फेंका। जिसके बाद जोर धार धमाका हुआ और ऊपर से बिजली बच्चे के ऊपर गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

गनीमत रही कि आसपास खले रहा कोई बच्चा इस करंट की चपेट में नहीं आया। घायल बच्चे की पहचान आवर के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र है। बच्चे का परिवार गुरुनानक पूरा वेस्ट में पावरकॉम की जमीन पर झुग्गी झोपडी में घर बना कर रह रहा था। हादसे के बाद एक दम से पार्क में हड़कंप मच गया। करंट लगने से घायल बच्चे को तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को बिगड़ता हुआ देख तुरंत प्रभाव से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए नाना हरि सिंह ने बताया कि शाम 4 बजे आरव भी बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेलते हुए उसने एक डोर में पत्थर बांध कर ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई।

Related posts

जालंधर में 10 पंचायतों की बैठक, प्रवासियों के पूर्ण बहिष्कार का लिया फैसला

जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने 4 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,185000 नशीली गोलियां जब्त

Daily Horoscope: आज शुक्रवार के दिन माता रानी की इन राशियों पर बरसेगी आपार कृपा