भारत रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार,अगर इसे रोका, तो चुप नहीं बैठेगा रूस

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर भारत के रुसी कंपनी से तेल खरीदने पर नाराजगी जताई है और इसे रोकने को कहा है। इसके चलते ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। बता दें , कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल खरीदने वाला देश है और 2022 से रुसी तेल कंपनी का सबसे बड़ा खरीदार है।अगर ऐसे में भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है तो रूस को अरबों डॉलर का घाटा पढ़ सकता है ,अगर कहीं ऐसा होता है तो रूस भी चुप बैठने वाला नहीं है और रूस भी अमेरिका की प्रमुख तेल पाइपलाइन को बंद कर जबाबी कार्रबाई कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की जबाबी कार्रबाई से तेल की आपूर्ति का एक नया संकट खड़ा हो सकता है। भारत रोजाना लगभग 20 लाख बैरल तेल खरीदता है जोकि दुनिया की आपूर्ति का 2% है। भारत के इलावा दो और प्रमुख खरीदार चीन और तुर्की हैं। देखा जाये तो रूस के लिए भारत का तेल खरीदना बहुत महत्वपूर्ण है।

जिक्रयोग है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 10 दिन का समय दिया है, उन्होंने कहा कि रूस अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता है तो अमेरिका रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगा देगा। बता दें इसके पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है जोकि 7 अगस्त से लागू होगा।

Related posts

जालंधर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने केंद्रीय बजट को लेकर वित्त मंत्री को भेजे महत्वपूर्ण सुझाव

सांसद चन्नी ने श्री गुरु रविदास जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की उठाई मांग, स्पीकर को लिखा पत्र

Breaking: बारामती एयरपोर्ट पर भयानक विमान हादसा, महाराष्ट्र के डिप्टी CM सहित 5 लोगों की मौत