जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत मामले में सरकार की कार्रवाई पर जताया शक

दोआबा न्यूज़लाइन

पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने घुम्मन मौत मामले पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जालंधर: जालंधर के कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व MLA राजिंदर बेरी की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। जहां राजिंदर बेरी ने कहा कि आज बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की मौत के मामले में फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ जो एफईआर दर्ज की गई, जिसकी पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर ने दोबारा जांच करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि आरोपी डॉक्टरों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। पूर्व एमएलए बेरी ने कहा कि एक तरफ सरकार वरिंदर घुमन के नाम पर पार्क बना रही है और दूसरी तरफ सरकार वरिंदर घुमन के आरोपी डॉक्टरों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन न सिर्फ हमारे पंजाब बल्कि पूरे देश की शान थे। उसी तरह सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर यह सरकार आरोपी डॉक्टरों को बचाने की कोशिश करेगी तो 2027 में कांग्रेस सरकार आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट, अंगद दत्ता, अनिल कुमार, संजीव दुआ मौजूद थे।

Related posts

GNA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता (नॉर्थ जोन) में बिखेरी चमक, जीते स्वर्ण और रजत पदक

लायलपुर खालसा कॉलेज के पंजाबी डिपार्टमेंट में 2 महान सख्शियतों के दुनिया छोड़ने पर रखी गई शोक सभा

जालंधर में स्पा सेंटर पर रैड करने गई पुलिस टीम के साथ हुआ कुछ ऐसा, पूरी बात जानकर आप भी रह जाएंगे दंग