जालंधर शहर में 17 जगह भाजपा ने किया प्रचंड प्रदर्शन, सभी नेता भी रहे मौजूद

CM मान सरकार और विपक्षी दल कांग्रस के निजीहितों वाले फिक्स मैच ने पंजाब की तरक्की को रोका और पछाड़ा: सुशील रिंकू

जालंधर समेत पंजाब मे कोई 5 नए अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट खुले तो झूठी पंजाब सरकार बताए: मनोरंजन कालिया

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के 3 साल पूरे होने पर वेस्ट विधानसभा समेत जालंधर शहरी की चारों विधानसभाओं में भाजपा के 17 मंडल प्रधानों की अध्यक्षता में 17 स्थानों पर पंजाब सरकार के राज में बढ़ रही गुंडागर्दी, नशा तस्करी, फिरौती अपहरण कल्चर, हर सरकारी दफ्तर में चल रहे चरम सीमा पर भ्रष्टाचार के चलते परेशान हो रहे व्यापारी, दुकानदार, किसान, जवान एवं महिलाओं को हो रहे असुविधाओं और महिलाओं को 1 हजार ना मिलने, कारोबारियों को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली, किसानों को 23 फसलों पर एम.एस.पी, कच्चे सरकारी मुलाजिमों को पक्का करने, बेअदबी के दोषियों को सजा देने, रेत माफिया को समाप्त करने, सीवर मैनो को सफाई कीट देने जैसे दर्जनों आम आदमी पार्टी भगवंत मान के चुनावी वादे पूरे ना करने को मुख्य रूप से प्रदर्शनों का आधार बनाया। जिसमें भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और भगवंत मान की पंजाब सरकार को झूठे वादे कर जनता से धोखा कर जनता की भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली सरकार बताया।

वहीं भाजपा नेताओं ने खुले मंचों पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर तीखे हमले कर बोला पिछले 3 सालों में पंजाब की जनता पर करीब 2 लाख करोड़ का क़र्ज़ा बिना कोई विकास कार्य किये बढ़ गया है। इतना ही नही पंजाब के हर गली-मोहल्ले, शहर, पिंड में दवाई राशन की सप्लाई में तो कभी-कभी रुकावट देखी जा रही रही है पर नशा तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई रुकने की बजाये होम डिलीवरी होना शुरू हो गई है। इसी वजह से हर तरफ हर रोज़ हर पिंड हर शहर में नौजवान नशों की ओवरडोज़ और व्यापारी, दुकानदार गोलीबारी गैंगवार, अपहरण फ़िरोतियो का शिकार होकर अपनी जाने गवां रहे हैं। जिसको रोकने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। इसी वजह से हर पंजाबी अपने परिवार को असुरक्षित समज डर के माहौल में जीने को बेबस और मजबूर है।

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान ने कहा हर फ्रंट पर फेल भगवंत मान और आपदा वाली पंजाब सरकार के कुशासन को खत्म केवल भाजपा की सुशासन वाली सरकार कर सकती है। वहीं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बोला आप और कांग्रस के इंडिया गठबंधन के चलते पंजाब मे भगवंत मान सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस के निजीहितों वाले फिक्स मैच ने पंजाब की तरक्की को रोका और पछाड़ा हुआ है। पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया बोले जालंधर समेत पंजाब में कोई 5 नये हस्पताल, कॉलेज, स्कूल, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट खुले हैं तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी झूठी पंजाब सरकार बताए। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान पूर्व विधायक के.डी भंडारी ने कहा आम आदमी पार्टी के नेता जनता को सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाये परिवारों सहित सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रहे और लोग बेबस हो गए हैं।

वहीं वेस्ट विधासभा से पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत और मेयर वनीत धीर के इलाके में अपने जोशीले अंदाज में जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) बोले बेहद दुख की बात है कि मंत्री मेयर की विधानसभा मे जनता जबरन वसूली, नशा तस्करी, गुंडागर्दी, हफ्ता वसूली के जुल्मों के सामने बेबस होकर चुप रहने को मजबूर हैं। इसी कड़ी में जालंधर भाजपा के महामंत्री राजेश कपूर बोले आने वाले विधासभा चुनावों में अब भाजपा आप के दिल्ली और पंजाब वाले झूठे मॉडल पर अपने विकास, विश्वास और सुशासन के मॉडल से 2027 में प्रचंड जीत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। वहीं जालंधर भाजपा के पूर्व प्रधान रवि महेंद्रू बोले हर रोज मन्दिर, पुलिस थानों के बाहर हर रोज हो रहे बॉम्ब धमाको को रोकने में आपदा सरकार लोगों, धार्मिक स्थानों समेत सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा करने मे पूरी तरह फेल हो गई है।

इसी तरह जालंधर कैंटोनमेंट के सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला बोले ड्रग माफिया गुंडाराज और गुण कल्चर के खात्मे के लिए भाजपा ही विकल्प और विश्वास का रास्ता है। इन प्रदर्शनों पार्षद मंजीत सिंह टीटू, रिंपी प्रभाकर, प्रोफेसर कंवर सरताज, मंजीत कौर, रवि कुमार, शोभा मेनिया, रानी भगत, शिवम शर्मा, अजय बबल,कुलदीप कुमार दीपू,हंसराज ढल्ल,सचिन सरीन,रिंकू आबादपुरा,अश्वनी अटवाल,मनोज अग्रवाल,गौरव मेहता,राम लुभाया,जवाहर सूद मनशविन्दर चट्ठा,हरजीत चट्ठा,मंडल,मुनीश बल,किशन लाल शर्मा,राजन अंगुराल,तरसेम थापा,प्रदीप खुल्लर,अमित सिंह संधा,जस्सा फिरोजपुरिया,सुनील चोपड़ा,वरुण तनेजा,सुखबीर कौर चट्ठा,मंडल प्रधान आशीष सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, अनुज शारदा, मुकूल कालिया, दिनेश खन्ना, अश्विनी दीवान, शुभम शर्मा, ब्रिज मोहन गुप्ता, आशु गुप्ता, हेमंत खन्ना, विजय चड्डा,सतीश कपूर, ए आर भंडारी, राजेश शर्मा, हनी जोशी, नरेन्द्र संजू, अशोक शर्मा, राघव रत्रा हरीश शर्मा, गोपाल कम्बोज, ज्योति सरीन, विवेक वर्मा,आरके मल्होत्रा,अनिल शर्मा ,दिनेश महेंद्रु, मनीष विज, गुरदयाल भट्टी, सूर्य मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, गुरप्रीत सिंह ,रामपाल, संदीप महाजन, रमेश चावला, अश्विनी धवन ,नरेंद्र तलवार, प्रवीण अग्रवाल, अमित भंडारी,जसपाल सिंह,अश्विनी कुमार,मनोज पराशर,नवनीत भारद्वाज, प्रदीप अवस्थी, रमनदीप पांडे, गगनदीप पांडे, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलवंत शर्मा, अश्विनी भंडारी, भगवंत प्रभाकर, तरुण, गुरमीत, गुरदीप सिंह, विशाल रेरु, प्रेम कुमार, नीलम सोढ़ी, हरविंद्र भट्टी(पंच), फिरोज मसीह, भूषण भट्टी, संतोख सिंह सोनू, जोगिंद्र सिंह पंच, लखविंद्र सिंह लखा पंच, लखा पौडे सपराये पंच, सनी भगत, काला जमशेर,अजय कादिया, गोरा चितयानी आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग प्रदर्शनों पर मौजूद थे।

इन 17 स्थानों पर चल रहे प्रदर्शनों में यह बढ़े नेता रहे मौजूद

जालंधर के 4 विधानसभा के सभी 17 मंडलों समेत 85 वार्डो में मंडल 1 के प्रधान राजेश मल्होत्रा इंचार्ज मनीष विज के नेतृत्व में जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, मंडल 2 में बाबा सोढ़ल चौंक में प्रधान कुलवंत शर्मा, इंचार्ज अश्वनी भंडारी के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के उपप्रधान एवं पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी, मंडल 3 के लंबा पिंड चौंक में प्रधान गुरप्रीत विक्की, इंचार्ज जी.के सोनी के नेतृत्व में पूर्व जिला भाजपा प्रधान रवि महेंदरु, मंडल 4 के अड्डा होशियारपुर चौंक में प्रधान आशीष सहगल इंचार्ज सन्नी शर्मा के नेतृत्व में पूर्व जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी, मंडल 5 के चंदन रखेजा इंचार्ज बृजेश शर्मा के नेतृत्व मे लक्की बुक डिपु, रामामंडी चौंक में पूर्व जिला भाजपा प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, मंडल 13 मे स्वामी दयानद चौंक गढ़ा पर प्रधान बलराज बदन,इंचार्ज ललित बब्बू के नेतृत्व मे अमित तनेजा,मंडल 14 में जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड के बाहर प्रधान शिवदर्शन अब्बी, इंचार्ज शाम शर्मा के नेतृत्व में कैंट बोर्ड के सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला, मंडल 15 में मॉडल टाऊन मार्केट शिवानी पार्क के बाहर दीपाली बागड़िया, मनीष त्रेहन के नेतृत्व में पूर्व विधायक जगबीर बराड,मंडल 16 में 66 फूटी रोड जालंधर हाइट पर मंडल प्रधान कुलदीप मानक, इंचार्ज सन्नी भगत के नेत्रत्व में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, मंडल 17 में दीप नगर रोड जालंधर कैंट में प्रधान जॉर्ज सागर इंचार्ज नरेश वालिया के नेतृत्व में पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

जालंधर: नगर निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन, दी सख्त चेतावनी

SGL अस्पताल द्वारा स्पाइनल कर्वेचर मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

जालंधर के इस पॉश इलाके में ट्रांसफार्मर को लेकर हंगामा, पढ़ें पूरी खबर…