जालंधर में 10 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग युवक ने की दरिंदगी, छत पर खेलती हुई बच्ची को बनाया बंधक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से इंसानियत को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के थाना-1 के अंतर्गत आते इलाके में एक नाबालिग युवक ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इतना ही नहीं इसके बाद जब लड़की ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वहीं घटना के बाद लड़की की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को इस घिनोने कांड की भनक लगी। यह घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय मासूम बच्ची बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर खेल रही थी तभी 15 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और लड़की को बंधक बनाकर अपने फ्लैट में ले गया और उसके साथ रेप की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। वहीं जब लड़की ने इसका विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। काफी देर तक जब बच्ची खेलकर घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे देखने ऊपर गए। वहां बच्ची को खून से लथपथ देख परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। लड़की के मुंह से सारी घटना सुन परिवार सन रह गया। परिजनों ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस को दी।

वहीं परिजनों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना-1 की पुलिस ने तुरंत प्रभाव से बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसकी रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस ने आरोपी के तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है वह भी नाबालिग है, जिसके चलते उसे बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट