महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान अलका लांबा की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा के राज में बेटियों से हो रहे रेप

दोआबा न्यूज़लाईन ( जालंधर/राजनीति)

(पूजा मेहरा) महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान अलका लांबा जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में पहुँची। इस दौरान अलका ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

बीजेपी नेता एक देश एक चुनाव का नारा लगा रहे हैं, मगर हम लोगों के बीच इस बात को लेकर गए, लोगों ने मना कर दिया कि वह एक देश एक चुनाव के हक में नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को भगवान मान चुके हैं और वह जब तक चाहें, वह सत्ता में रहेंगे।

PM मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पंजाब विरोधी पार्टी है इस सवाल के जवाब में अलका ने उत्तर दिया कि पंजाब में इतना नशा ओर बेरोजगारी बढ़ गई है यह सिर्फ भाजपा की ही देंन है। पंजाब को बचाना है तो भाजपा को भगाना है।

कांग्रेस की सरकार आएगी तो पंजाब में हरियाली और खुशहाली आएगी।

राहुल गांधी द्वारा दो यात्राएं की गई हैं, उन्होंने जनता के दुखों को सुना है। इसी के चलते मेनिफेस्टो भी जारी किया गया है जो की जनता के हित में है।

आंगनवाड़ी, आशा वर्कों को दोगुना वेतन मिलेगा बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा। महिलाओं के लिए ऐसे कार्य किए जाएंगे जो महिला को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

बेटी बचाओ की बात करते हैं लेकिन भाजपा के राज में बेटियों के साथ रेप हो रहे हैं। मोदी के परिवार में विधायक-मंत्री हैं उन पर निशाना साधते हुए अलका ने कहा कि कई तो इनमें ऐसे हैं जिन्होंने बेटियों के साथ रेप किए हैं। ऐसे में मोदी को उन्हें सजा देनी चाहिए लेकिन वह भाजपा के शरण में है तो मोदी उन्हें बचा रहे हैं।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी