नगर निगम चुनावों को लेकर जिला BJP कोर कमेटी की अहम बैठक संपन्न

नगर निगम चुनावों में भाजपा सभी 85 वार्डो पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी-सुशील शर्मा

पार्टी से नये आवेदक कल शाम तक अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में करें दाखिल

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए।

इस बैठक में आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनावों में भाजपा सभी 85 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर नगर निगम में मेयर बना कर शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो निगम में स्मार्ट सिटी के लिए शहर के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए। उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखाएंगे बस इस बार जालंधर में भाजपा का मेयर बना दें।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे